मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के बलवाडा बागोद रोड पर स्थित ग्राम आंठवा में रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई व 1 युवक गंभीर घायल हो गया।तीनों युवक इंदौर से जाम गेट घुमकर आ बलवाड़ा की ओर आ रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।