शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना कांड संख्या 30/26 दर्ज किया गया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र निवासी विक्रम कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया।