पीरो: पीरो सर्किल इंस्पेक्टर ने सिकरहटा थाने का निरीक्षण किया, लंबित कांडों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश
Piro, Bhojpur | Mar 17, 2026 पुलिस महकमे में कार्यकुशलता और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से मंगलवार को पीरो सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने सिकरहटा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। मंगलवार की देर शाम 7 बजे के करीब बताया गया की निरीक्षण के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर ने थाने के विभिन्न अभिलेखों की जाँच की।