इटकी: इटकी के गढ़गांव में आस्था का संगम: दहकते अंगारों पर चले शिव भक्त, भक्तों ने बरसाए फूल
Itki, Ranchi | Apr 3, 2026 रांची के गढ़गांव में आस्था का अद्भुत संगम दिखा। मंडा पूजा के 150वें महोत्सव पर शिव भक्तों ने 'फुलखुंदी' रस्म के दौरान दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर आस्था दिखाया। बंगाल के छऊ नृत्य ने उत्सव में चार चाँद लगाए। झूलन अनुष्ठान के दौरान आसमान से बरसे 'आस्था के फूलों' को पाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। पारंपरिक जुलूस और जतरा मेले के साथ इस ऐतिहासिक अनुष्ठान सम्पन्न ।