सूरजपुर: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने कलेक्टर एस. जयवर्धने को दी भावभीनी विदाई
सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धने को उनकी सादगी, संवेदनशीलता एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर रेडक्रॉस पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव जनहित को प्राथमिकता दी और जरूरतमंदों की सहायता के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया।