पटेरा: कुम्हारी रैपुरा मार्ग पर घाटी में अनियंत्रित कंटेनर ट्रक, चालक घायल, टला बड़ा हादसा
Patera, Damoh | May 18, 2026 कुम्हारी रैपुरा मार्ग पर घाटी पर कन्टेनर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जंगल मे उतर गया,हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ जिसे इलाज के लिए भेजा गया,बताया जा रहा सीमेंट से भरा ट्रक कटनी से दमोह आ रहा था जो घाटी पर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर जंगल मे जा घुसा,गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया।