रमकंडा: रोहड़ा में शादी में गए दो किशोर रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में चिंता
रमकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहड़ा गांव निवासी सुहेल और अंकित कोरवा बीते बुधवार से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। इस संबंध में परिजनों ने रविवार को रमकंडा थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मंगलवार की रात गांव के ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसके बाद बुधवार से वे अपने घर नहीं लौटे। परिजनों