परिहार: बेला थानाध्यक्ष प्रभाकर के नेतृत्व में पांच धंधेबाज शराब के साथ गिरफ्तार, पांच बाइक भी जब्त
बेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच बाइक सवार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के उसरैना बॉर्डर पर यह कारवाई की गई है। थानाध्यक्ष ने बुधवार को 2:00 इसकी जानकारी दी है उन्होंने बताया कि 5 बाइक सवार धंधेबाजो के द्वारा भारी मात्रा में नेपाल से शराब की डिलीवरी की जानी है।