परिहार: परिहार सड़क दुर्घटना में घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत
परिहार - सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की सोमवार को 3 बजे इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मुसहरनियां गांव निवासी बलिराम ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र जिग्नेश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि बीते शुक्रवार की शाम परिहार भिसवा पथ में मुसहरनियां गांव के समीप ट्रैक्टर एवं बाइक की टक्कर हो गई थी।