गिरिडीह: 10वीं मुहर्रम के मौके पर पचम्बा में वार्ड पार्षद के नेतृत्व में नुमाइशी अखाड़ा प्रतियोगिता का किया गया सफल आयोजन
10वीं मुहर्रम के मौके पर पचम्बा में वार्ड पार्षद मोहम्मद इश्तियाक उर्फ लालो राईन के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह 7 बजे नुमाइशी अखाड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र की दर्जनों टीमों ने भाग लेकर पारंपरिक कला, खेल कौशल और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।