झाझा: घुटिया मोड़ के पास स्कूल से लौट रहे शिक्षक की बाइक में पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, शिक्षक गंभीर रूप से घायल
Jhajha, Jamui | Apr 11, 2026 विद्यालय से घर लौट रहे शिक्षक राजन कुमार को अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वे झारखंड के धनबाद निवासी हैं और हाई स्कूल बैजला में कार्यरत हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे करहरा–दुहरपहाड़ी मुख्य मार्ग के घुटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें सीएचसी झाझा पहुंच