डोमचांच: डोमचांच थाना क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों का उत्पात शुरू
डोमचांच थाना क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों का उत्पात शुरू हो गया है। बीती रात दो हाथियों के झुंड ने मधुवन गांव में प्रवेश कर जमकर तोड़फोड़ की और खड़ी फसलों को रौंद डाला। स्थानीय लोगों ने बुधवार को 9 बजे बताया कि देर रात अचानक दो हाथी जंगल से निकलकर गांव में घुस आए। पहले उन्होंने भुवनेश्वर यादव के घर की बाउंड्री वॉल तोड़ दी और उनके खेत में लगी गन्ने की फसल क