चैनपुर: शाहपुर में वट सावित्री पूजा: सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए वट वृक्ष की पूजा की, उमड़ी भीड़
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं ने शनिवार सुबह अपने पतियो के दीर्घायु जीवन के लिए वटसावित्री की पूजा की। प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर में वट वृक्ष के पास महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। शाहपुर के अलग अलग मोहल्ले से महिलाएं सोलह सिंगार करके पूजा अर्चना करने के लिए पहुंची थी। विधि विधान से वटवृक्ष की पूजा की और अपने पति की लंबी आयु की कामना की।