मुज़फ्फरनगर: भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स में दीप उत्सव 2024 के अंतर्गत हुनर आर्ट हस्त कौशल मेले का शुभारंभ हुआ
भोपा रोड स्थित एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स में IIC सांस्कृतिक क्लब व ललित कला विभाग द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर दीप उत्सव 2024 के अन्तर्गत हुनर आर्ट हस्त कौशल मेले का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 1:00 किया गया। कौशल मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमति चंचल सक्सेना निदेशक एस०डी० पब्लिक स्कूल, डा0 रिंकु एस० गोयल निदेशक मदर्स प्राईड स्कूल , डा० सन्दीप मित्तल ने किया।