अशोकनगर मंगलवार को 11 बजे से आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर साकेत मालवीय ने कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में आवेदकों की समस्यासओं को समक्ष में सुनकर निराकरण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में 126 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।