माखन नगर: माखननगर में सड़क हादसे के पीड़ितों को मिली आर्थिक सहायता, तहसीलदार ने चेक वितरित किए
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 5, 2026
मंगलवार को करीब 3 बजे ग्राम आंचलखेड़ा–माखननगर मार्ग पर हुई दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1 लाख रुपये तथा अन्य घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना के अंतर्गत मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।