जौनपुर: इंटरलॉकिंग सड़क का काम रुका, सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
जौनपुर के परियावा गांव में ग्राम निधि से बन रही इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य रुकवाए जाने के विरोध में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे सैकड़ों महिला-पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “डीएम साहब न्याय दो” के नारे लगाए तथा सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को ज्ञापन सौंपा।