आगर: कृषि मंडी आगर में 10 से 12 अगस्त तक रहेगा अवकाश, मंडी सचिव ने दी जानकारी
कृषि उपज मंडी आगर में 10 अगस्त से 12 अगस्त तक अवकाश रहेगा, अवकाश दिनों में नीलामी कार्य बंद रहेगा, कृषज अपनी उपज नीलामी के लिए मंडी प्रांगण में नहीं लाएं। विदित हो कि 10 अगस्त, शनिवार बैंक अवकाश, 11 अगस्त रविवार अवकाश एवं 12 अगस्त शाही सवारी का स्थानीय अवकाश से कृषि उपज मंडी में नीलामी बंद रहेगी।