हाथरस: गांव गड़ी धारु में शराबी युवक ने मां-बाप को दी गाली, घर की किचन तोड़ी और छोटे भाई को मारा, थाने में शिकायत
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव गाड़ी धारु में शनिवार सुबह 11:30 बजे के लगभग एक शराबी युवक ने अपने मां-बाप को जमकर गाली गलौज देते हुए अपने रसोई घर में डंडे से तोड़फोड़ कर दी बीच बचाव कर रहे अपने छोटे भाई को जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल भी कर दिया घायल युवक के द्वारा थाने में हुई शिकायत पर पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और जांच में जुटी!