धौरहरा: लौखनिया गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
लखीमपुर खीरी जिले के शारदा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लौखनिया गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि दूसरे बाइक सवार को भी मामूली चोटें आईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनो बाइक के सड़क पर गिरकर छटग्रस्त हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पहुंचाया अस्पताल।