बेरमो: बोकारो थर्मल: थाना चौक पर स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को साफ-सफाई के लिए किया जागरूक
Bermo, Bokaro | May 20, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के बोकारो थर्मल के थाना चौक पर बुधवार समय साढ़े बारह बजे स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता का अलख जगाया। बच्चों ने "कचरा डस्टबिन में, बीमारी जीवन से दूर" का संदेश दिया। नाटक में दिखाया कि सड़क पर कचरा फेंकने से मच्छर-मक्खी और बीमारी फैलती है। छात्र-छात्राओं ने गीला-सूखा कचरा अलग करने और सार्वजनिक स्थान साफ रखने की अपील की।