बिल्सी: निजामपुर गांव में खेत पर सिंचाई करते समय किसान को सांप ने काटा, किसान की दर्दनाक मौत
Bilsi, Budaun | May 21, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में खेत पर सिंचाई कर रहे 38 वर्षीय किसान मोनू पुत्र धनवीर की सांप के काटने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात को हुई, जिसके बाद गुरुवार को उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात मोनू अपने छोटे भाई अन्नू सिंह के साथ मक्का की फसल में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके पैर में एक जहरी