गाज़ीपुर: गाजीपुर के अंसारी परिवार में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की दिल्ली में रजाई शादी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
गाज़ीपुर के चर्चित अंसारी परिवार में खुशियों का माहौल है। मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने दिल्ली स्थित एक निजी रिसॉर्ट में शादी कर ली है। शादी बेहद सादगी और गोपनीयता के बीच सम्पन्न हुई, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और चुनिंदा रिश्तेदार ही शामिल हुए। समारोह की जानकारी बाहर न जाए, इसके लिए परिवार की ओर से पूरी सतर्कता बरती गई।