डंडई: सोनेहारा में रामलीला के साथ दशकों पुरानी परंपरा जीवंत, रातभर ड्रामा देखने उमड़ रही भीड़
Dandai, Garhwa | Oct 17, 2026 डंडई प्रखंड के सोनेहारा गांव स्थित बाबा पंचदेव मंदिर प्रांगण में शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामलीला के साथ भव्य ड्रामा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार की शाम सात बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से दर्शक पहुंच रहे हैं। गांव की यह परंपरा दशकों से चली आ रही है। प्रत्येक वर्ष दशहरा और नवरात्र के