गिरिडीह: खोरीमहुआ के पास सड़क हादसे में नितेश पोद्दार की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर, पुलिस जांच जारी
जामताड़ा जिले के नारायणपुर निवासी नितेश पोद्दार की मौत गांडेय के खोरीमहुआ के पास सड़क हादसे में हो गई। शनिवार को साढ़े 12 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि शुक्रवार को नितेश पोद्दार अपने एक सहयोगी के साथ किसी काम से मोटरसाइकिल से गिरिडीह आया हुआ था। यहां से काम करके वापस जामताड़ा जा रहा था।