गुना नगर: धरनावद: ट्रांसफार्मर से डोरी डाल रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को लगा करंट दर्दनाक मौत, पुलिस जांच जारी
धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम धरनावद में 9 जुलाई की रात करीब 8 बजे करंट लगने से 40 वर्षीय बृजमोहन अहिरवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में बिजली नहीं होने पर वह ट्रांसफार्मर से डोरी जोड़ने पहुंचे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से बिजली की समस्या है और क्षतिग्रस्त लाइनों का मेंटेनेंस न होने के कारण हादसा हुआ।