मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के विजयपुर स्थित बरबटा बंधी में दोस्तों के साथ नहाने गए 20 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत, तलाश जारी है
विंध्याचल थाना क्षेत्र के मछहा गांव स्थित बरबटा बंधी में बुधवार की सुबह लगभग 9:00 बजे। दोस्तों के साथ नहाने गया 20 वर्षी युवक आरिफ अंसारी की डूबने से मौत हो गई। आरिफ जिगना थाना क्षेत्र के चितौली गांव का निवासी था। जो की अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बरबटा बंधी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि आरिफ को डूबता देख उसके दोस्त मौके से चले गए। तलाश जारी है।