प्रतापपुर: तेज आंधी से गोमे नीमा गांव में सड़क बाधित, ग्रामीण घंटों जाम से रहे परेशान
प्रतापपुर प्रखंड के गोमे नीमा गांव में तेज आंधी और खराब मौसम के कारण कई बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क जाम होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद वन विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार इसकी सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई भी कर्मी मौके पर नहीं पह