बालाघाट: नाजिया खान पर कार्रवाई की मांग को लेकर भरवेली थाना में मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन
नाजिया खान द्वारा कथित रूप से इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब एवं हजरत आयशा सिद्दीका के संबंध में की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में भरवेली, हीरापुर एवं आसपास के मुस्लिम समाज के लोगों ने 27 जून को भरवेली थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने नाजिया खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा रासुका लगाने की मांग की। यंग मुस्लिम कमेटी के