रामपुर: जेल रोड पर संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री सूर्यप्रकाश पाल शामिल हुए
Rampur, Rampur | Feb 12, 2025 बुधवार को दोपहर दो बजे के आसपास संत शिरोमणि रविदास उत्थान सेवा समिति द्वारा संत रविदास जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री सूर्य प्रकाश पाल रहे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारी ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।