रामपुर: ज्योहरा गांव में मामूली बात पर पिता-पुत्र ने एक व्यक्ति की पिटाई कर घायल किया, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Feb 12, 2025 ज्योहरा गांव में मामूली सी बात को लेकर एक पिता पुत्र ने एक व्यक्ति की पिटाई करके घायल कर दिया, घायल व्यक्ति ने थाने में शिकायत की। थाने की पुलिस ने मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल भेजा।जिला अस्पताल में घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बुधवार की दोपहर 12:00 बजे की है इलाज के दौरान घायल व्यक्ति ने घटना की बात मीडिया को बताई है।