गिरिडीह: सिरसिया स्थित सदर प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक
सिरसिया स्थित सदर प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को 11 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बीएलओ एवं बीएलए-2 उपस्थित रहे।बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई तथा निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण आयोजित किया गया।