राजगढ़: राजगढ़ में तेज हवा के साथ बारिशः मौसम विभाग का पांच दिन के लिए अलर्ट, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं
राजगढ़ में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। आज मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे के लगभग करीब आधे घंटे तक हुई बारिश के दौरान शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर निकले लोगों को परेशानी हुई। कई जगह पेड़ों की डालियां तेज हवा में हिल