पटना ग्रामीण: विश्व रक्तदाता दिवस पर IAS भवन में रक्तदान शिविर, मुख्य सचिव और डीजीपी ने भी किया रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे राजधानी पटना के आईएएस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य सचिव अमृत लाल मीना और डीजीपी विनय कुमार ने भाग लिया और रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट भी वितरण किया। इस मौके पर बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा,यह कार्यक्रम बहुत अच्छे तरीके से आयोजित किया गया।