जशपुर: कुएं में डूबने से युवक की मौत के मामले में परिजनों को मिली राहत, ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
जशपुर में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिवार को राहत देते हुए अपर कलेक्टर जशपुर ने आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जशपुर जनसम्पर्क से गुरुवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर तहसील के ग्राम पैकू निवासी अंकित राम की 19 फरवरी 2024 को कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु हो