मथुरा: ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, प्रधान के भतीजे की मलबे में दबकर हुई मौत
आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी की रूह कंपा दी. जीएलए यूनिवर्सिटी के सामने एक अनियंत्रित ट्रक ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए.इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक की मुनेश मौके पर ही मौत हो गई, जो ग्राम मुकदमपुर, नौहझील इलाके के वर्तमान ग्राम प्रधान का भतीजा है