देवघर: जसीडीह: अंधरी गादर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
जसीडीह थाना क्षेत्र अंधरी गादर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना के संबंध में चंद्र मंडी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव निवासी का लालचंद पंडित के भाई बसंत पंडित ने बताया कि वह देवघर किसी काम से आया था और काम कर सोमवार सुबह 10:00 बजे घर वापस जा रहा था तभी यह दुर्घटना हो गई।