मनियाडीह पुलिस ने सरकारी शराब दुकान में गबन के आरोप में फरार पिंटू कुमार दे को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी शिव कुमार ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि जुलाई 2025 में आबकारी विभाग द्वारा मनियाडीह थाना क्षेत्र में संचालित सरकारी दुकान से लाखों रुपए से अधिक गबन का मामला दर्ज हुआ था अभियुक्त तब से फरार चल रहा था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।