वाड्रफनगर: बिना निर्माण और एक्सपायरी डेट के बिक रही ब्रेड, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
वाड्रफनगर शुक्रवार क्षेत्र में बिना निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट अंकित किए ब्रेड बेचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि “बीकासेर ब्रेड” और “शारदा ब्रेड” नाम से बिक रहे 10 रुपये वाले ब्रेड पैकेटों में आवश्यक खाद्य जानकारी नहीं दी गई है, जिससे लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। जिम्मेदार विभाग इस और तनिक ध्यान नहीं दे रहा है