गुण्डरदेही: गुंडरदेही में सर्व आदिवासी समाज का संभाग स्तरीय सम्मेलन संपन्न, जल, जंगल, जमीन और समाज की एकता पर हुआ मंथन
सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित दुर्ग संभाग स्तरीय सम्मेलन रविवार को गुंडरदेही में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में दुर्ग संभाग के सात जिले बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम (कवर्धा) एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से आए प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रानी दुर्गावती चौक से सर्व आदिवासी समाज की महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुआ। पारंपरिक वेशभूषा, तीर-कमान और आदिवासी संस्कृति की झलक के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे नगर का वातावरण आदिवासी