बहेड़ी: रेलवे स्टेशन चौराहे से पुलिस ने फर्जी बैनामा कराने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेवाराम पुत्र लोकमन निवासी ग्राम नौगवां की तहरीर के आधार पर बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मंसूरगंज निवासी दिनेश सूर्य हाल निवासी मोहल्ला रामलीला बहेड़ी के खिलाफ छल पूर्वक कूटरचित तरीके से दस्तावेज तैयार कराकर विक्रेता रश्मि सिंह को गुमराह करते हुए फर्जी बैनामा करवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।