सिने अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की कामना को लेकर सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट मे STPS सिंगिंग ग्रुप ने उनके लिए संगीत संध्या का आयोजन किया। ग्रुप के पवन भारद्वाज ने सोमवार रात बताया कि कार्यक्रम मे STPS सिंगिंग ग्रुप, मनन संगीत कला समिति और सरगम म्यूजिकल ग्रुप के 30 से अधिक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में थर्मल के आलाधिकारी भी मौजूद रहे।