परतापुर नगर में बुधवार दोपहर 1 बजे नगरपालिका परतापुर -गढ़ी चार खम्बा स्थित, पालिका कार्यालय के बाहर बजरंगदल के आह्वान पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए ओर नगरपालिका के नाम से भृष्ठाचार का पुतला दहन कर विरोध जताया। साथ ही नगरपालिका द्वारा 500-500 रूपये में हज़ारों वर्गफीट के 5 पट्टे जारी कर दिये गए है उसका पुरजोर विरोध किया गया। और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की गई।