बदायूं: मालवीयगंज चौकी के बाहर लगे ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से हुआ क्षतिग्रस्त
Budaun, Budaun | Aug 1, 2026 बदायूं में तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली कड़कड़ाने लगी और बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के मालवीयगंज चौकी के बाहर लगे ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और कई महलों की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। सूचना मिलते ही विघुतकर्मी मौके पर पहुंचे और विघुत आपूर्ति सुचारू करने में लग गए।