मेहरमा: युवकों को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत लगाया गया शिविर, मेहरमा के पंचायत भवन में।
Meherma, Godda | Jul 2, 2026 मेहरमा के पंचायत भवन में आज गुरुवार को युवक और युवतियों को रोजगार देने के लिए लगाया गया शिविर,जिसमें युवक और युवतियों द्वारा रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया।शिविर में उपस्थित कर्मी आदर्श कुमार के द्वारा बताया गया कि जिनका रजिस्ट्रेशन हो गया उनका रांची में नामांकन के बाद तीन महीना से लेकर छह महीने का प्रशिक्षण होगा, प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार दिया जाएगा।