नर्मदापुरम: तालनगरी में गहनों के लालच में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला,48 घंटे में पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार
तालनगरी गांव में गहने लूटने के लिए एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को देहात थाना पुलिस ने महज 48 घंटे में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने महिला की पहचान हो जाने के डर से पत्थर और डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 8 जून को खेत पर बने टीनशेड में रहने वाली अजुध्दी बाई कीर गंभीर हालत में मिली थीं।