कन्नौज: मंत्री असीम अरुण के प्रतिनिधि विवेक पाठक ने खुद पर लगे आरोपों पर उठाए सवाल, देखिए रिपोर्ट
मंत्री असीम अरुण और प्रशासन के बीच समय की पाबंदी को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता नजर आ रहा है, डीएम के द्वारा दिए गए नोटिस के जबाव में एसडीएम के लेटर ने नया विवाद खड़ा कर दिया जिसमें मंत्री असीम के प्रतिनिधि विवेक पाठक को समय की पूरी जानकारी होने की बात कही गई। इस मामले में विवेक पाठक ने डीएम को लेटर भेजकर वह सबूत मांगे हैं जिसमें यह तथ्य पुष्ट हो सके।