बहराइच के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रोडवेज इलाके स्थित एक होटल में ठहरे एक व्यक्ति की मौत हो गई। युवक की पहचान अरुणेंद्र कुमार मिश्रा, निवासी चक पिहानी, थाना कैसरगंज के रूप में हुई है। रोडवेज इलाके में एक होटल में ठहरे थे। मंगलवार को होटल के कर्मी ने उन्हें जिला अस्पताल बहराइच इलाज के लिए ले जाया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस जाच में जुटी हुई है।