शाहजहांपुर: तेज रफ्तार में दो बाइकों की भिड़ंत, एक ही परिवार के कई लोग घायल; दो युवक हिरासत में
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा स्थित परशुराम धर्मशाला के पास शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार सहित कई लोग घायल हो गए। घायल युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर तीन युवक सवार थे, उनकी बाइक से टकरा गई।