बिसौली: बदायूं के भूड़ा भदरौल गांव के निकट टेंपो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, तीन लोग घायल हुए
बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के भूड़ा भदरौल गांव के निकट टेंपो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें राम सिंह पुत्र आशाराम, शगुन, वैशना निवासी बिरौतिया नगला गांव थाना कादरचौक घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल दावत खाने जा रहे थे।